धमतरी

परिवर्तन यात्रा का बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत
27-Sep-2023 4:03 PM
परिवर्तन यात्रा का बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 नगरी, 27  सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल के अंतर्गत परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए ग्राम कुकरेल में मंडल के कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रवेश द्वार से भव्य स्वागत किया गया।

परिवर्तन यात्रा आने के पश्चात सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा स्थल गूंज पड़ा।

परिवर्तन यात्रा आने के पहले सभा स्थल में अतिथियों के द्वारा संबोधन किया गया।
प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रवण मरकाम के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की गई। बीते 5 सालों में सिहावा विधानसभा विधान क्षेत्र विकास से कोसों दूर हो गया है जिस स्थिति में मेरे कार्यकाल में प्रमुख विकास के कार्य कराए गए थे वहीं पर आज सभी बड़े कार्य स्थिर पड़े हुए हैं। 

उन्होंने सरकार के कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के सुनहरे भविष्य के लिए अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विजय बनाने की अपील किया मैं कोई नया व्यक्ति नहीं हूं आपके बीच से आपके समाज का हूं आप लोगों ने मेरा कार्यकाल देखा है मैं किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी लोगों को साथ में लेकर क्षेत्र के विकास की चिंता करूंगा आप सभी लोगों से अपील है सामूहिक रूप से निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर कमल फूल जीतने का कार्य करें।

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी विकल गुप्ता सह प्रभारी महेश गोटा मोहन पुजारी बृजलाल मांडवी टैलेश्वर ठाकुर ईश्वरी नेताम चंद्रकला साहू जी के द्वारा संबोधित किया गया

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय यादव एवं संजय नेताम के द्वारा किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रवण मरकाम मंडल अध्यक्ष वामन साहू महामंत्री अजय यादव संजय नेताम मंडल शह प्रभारी महेश गोटा जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी जिला अजा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेताम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मांडवी विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी नेताम युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र साहू बृजलाल मांडवी शुभम यदु मोहन मानिकपुरी भारत लाल साहू श्रीमती चंद्रकला साहू केसर साहू इंद्राणी निषाद कामिनी साहू त्रिवेणी विश्वकर्मा पुष्पा साहू पिंगल गोटा रमेश गोटा नरेश मरकाम राम रामनारायण चंद्राकर हेमलाल साहू सत्तू साहू वेद राम साहू संजय रामटेके हेमलाल ध्रुव संतोष साहू कौशल्या साहू मुन्ना साहू ननकू दास मानिकपुरी विधानसभा के मीडिया प्रभारी देवेंद्र परिहार एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news