बस्तर
बाजे-गाजे के साथ डेरी गड़ाई पूजा विधान
27-Sep-2023 9:25 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 सितंबर। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की डेरी गड़ाई पूजा विधान बुधवार को सिरहासार भवन में सम्पन्न हुई। इस दौरान बाजे-गाजे के साथ पारम्परिक विधि-विधान से डेरी गड़ाई रस्म अदा की गई।
इस मौके पर जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी और कलेक्टर विजय दयाराम के.,अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम नन्द चौबे, तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति यूके मानकर तथा मांझी चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-सेवादार एवं बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डेरी गड़ाई पूजा विधान में सहभागिता निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।