महासमुन्द

पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस संबलपुर मंडल की प्रथम ब्रांच काउंसिल बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
13-Jun-2024 6:26 PM
पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस संबलपुर मंडल की प्रथम ब्रांच काउंसिल  बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

महासमुंद,13 जून। पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस, संबलपुर मंडल द्वारा प्रथम ब्रांच काउंसिल मीटिंग कांटाभांजी ब्रांच की महासमुंद शाखा में आयोजित की गई। जिसमें संबलपुर मंडल के मंडल समन्वयक प्रभारी रफी अहमद,विजय कुमार मिश्रा,ेंद्रीय पदाधिकारी सुशील पाल, सबलपुर ब्रांच अध्यक्ष नागेश्वर राव, कांटाभांजी ब्रांच प्रेसिडेंट, ब्रांच सेक्रेटरी एन सुधाकर,ट्रेजर संतोष बुदेक, राजेन्द्र शुक्ला, ब्रांच उपाध्यक्ष संतोष कुमार,ब्रांच उपाध्यक्ष सुजीत जंघेल, संगठन सचिव दिनेश महतो सहायक सचिव तथा अन्य ब्रांच काउंसिलर सदस्य पी मिरी, बसंत कुमार, पद्मन मांझी, बस्टम बाग, बुंदेल कुमार,शंकर कुमार एवं काफी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित हुए। 

इस बैठक में रेल कर्मचारियों से संबंधित मांगों को रखा गया। जिसमें प्रमुखता से रेल कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा बढ़ाने अर्थात प्राइवेट हॉस्पिटल को रेलवे द्वारा कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आदित्य हॉस्पिटल, महासमुंद को टाइअप करना, वेतन विसंगति को दूर करना, पदोन्नति को शीघ्रता से लागू करना, एम ए सी पी को जल्द लागू करना, पेंडिंग ओ टीए टी ए, चाइल्ड एजुकेशन, लिव इंकेशमेंट, यूनिफॉर्म एलाउंस को बढ़ाना, हार्ड रिस्क एलाउंस में वृद्धि इत्यादि मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। 

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सबलपुर मंडल के मंडल प्रबंधक के समक्ष उपरोक्त मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा। अगर प्रशासन के पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस के मांगो को नहीं माना, तो संगठन को मजबूरन रेल का चक्का जाम करना होगा। 

इस बार रेल कर्मी पीछे हटने के मूड में नहीं है। इस बार रेल कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई लडऩे का मन बना लिया है। पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस ने पूर्व में अर्जित की गई अपनी उपलब्धियों को उपस्थित सभी के समक्ष रखा और आगे की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news