राजनांदगांव

भवानी नगर में मनाया गया गंगा दशमी पर्व
18-Jun-2024 4:03 PM
भवानी नगर में मनाया गया गंगा दशमी पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 जून। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व स्नान-ध्यान व दान-पुण्य के कार्यों के साथ मनाया गया। इस दिन पतित पावनी मां गंगा का उद्भव दिवस होने के कारण देहावसितजनों का विधि-विधान के साथ श्राद्ध कर्म भी संपन्न किया गया। वहीं कई जगह नौ कन्या भोज भी आयोजित रही। इस दिन समाजसेवी द्वारा शहर में गंगाजल मिश्रित शीतल पेयजल व शर्बत का वितरण किया गया। वहीं मंदिरों में गंगा पूजन सहित अन्य अनुष्ठानिक आयोजन संपन्न किए गए।

शहर के बसंतपुर स्थिति भवानी नगर में समाजसेवी शारदा तिवारी के निवास स्थान में कन्या पूजन सहित श्राद्ध पूजन कर्म का आयोजन किया गया। जिसमें भानपुरी से पधारे संत महराज सहित पं. मोहन शास्त्री द्वारा पतित पावनी मां गंगा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना उपरांत तिवारी के स्व. पति का विधि-विधान के साथ श्राद्ध कर्म संपन्न किया गया। इस दौरान तिवारी की सुपुत्री रचना मिश्र सहित उनके परिवार के लोगों व समाजसेवी महिलाओं ने नौ-कन्या पूजन कर उन्हें भरपेट भोजन कराया और उन्हें दान-दक्षिणा प्रदान कर विदा किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news