राजनांदगांव

ग्रामीणों को दी नवीन कानून की जानकारी
18-Jun-2024 4:15 PM
ग्रामीणों को दी नवीन कानून की जानकारी

राजनांदगांव, 18 जून। चलित थाना में पुलिस ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया। साथ ही आगामी दिनों नवीन कानून लागू होने को लेकर जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गैंदाटोला थाना द्वारा ग्राम घोटिया में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं की समझाईश देकर सुलझाया गया। साथ ही चलित थाना में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों को आगामी एक जुलाई को लागू होने वाले नवीन कानूनों, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर अपराध, साईबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, नए कानून की जानकारी, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत जानकारी देकर नारकोटिक्स/ ड्रग्स/ अवैध नशा से परिवार और समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराकर अपने आसपास एवं स्वयं को भी नशीले पदार्थों से दूर रखने तथा अपने घर परिवार व सामाज में भी नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news