राजनांदगांव

संविधान को तोडऩे व बदलने वाले लोग संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं- चंदूलाल
22-Jul-2024 3:12 PM
संविधान को तोडऩे व बदलने वाले लोग  संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं- चंदूलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई। जिला भाजपा राजनांदगांव के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने संविधान बदलने के नाम पर कांग्रेस पर घडिय़ाली आंसू बहाने व देश की जनता से सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते कहा कि जिन लोगों ने खुद संविधान में सैकड़ों संशोधन किए, संविधान को तोड़ा-मरोड़ा व अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदला, वे आज संविधान की पुस्तक लिए घूम रहे हैं।

श्री साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने संविधान को बदला, देश को 19 महीनें आपातकाल में झोंका, देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस की आजादी पर सेंशरशीप लगा दिया, मीशा के नाम हजारों बेगुनाहों को जेल में बंद कर संविधान के साथ जो खिलवाड़ किया है, उसे देश की जनता भूलने वाली नहीं है। इतना ही नहीं, बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट जिसका फैसला देश में कानून माना जाता है, के द्वारा शाहबानों प्रकरण पर गुजारा भत्ता दिए गए आदेश को कांग्रेस सरकार के तत्कालिन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रद्दी की टोकरी में फेंकते सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संविधान के खिलाफ खिलवाड़ करते पलट दिया।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार बैठक के प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक की कार्रवाई शुरू करते जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामजी भारती ने उद्घाटन भाषण देते दिनभर की कार्रवाई का विवरण रखा।

बैठक में सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्ताव रखते कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि है कि लगातार तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे है। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल ने वाचन किया।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का विश्लेष्ण करते कांग्रेस के पिछले पांच वर्षों के शासनकाल में हुई अनियमितता और भ्रष्ट्राचार की बखिया उधेड़ते कहा कि भाजपा 15 वर्षों तक निरंतर प्रदेश की सत्ता में रही, छत्तीसगढ़ में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए, किन्तु भ्रष्ट्राचार के कोई भी आरोप नहीं लगाए। पांच वर्षो में ही भूपेश सरकार जनता की नजरों से गिर गई और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना पड़ा। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी की चर्चा शुरू करते कहा कि भाजपा पूरे दमखम से स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी। जिला प्रभारी अवधेश चंदेल, पूर्व सांसद नेता अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

बैठक का संचालन रविन्द्र वैष्णव व आभार प्रदर्शन सावन वर्मा ने किया। इस दौरान चंदूलाल साहू, संतोष पाण्डेय, अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, रामजी भारती, अभिषेक सिंह, रमेश पटेल, सचिन बघेल, संतोष अग्रवाल, अवधेश चंदेल, नीलू शर्मा, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, मूलचंद लोधी, चन्द्रिका डडसेना, दिनेश गांधी, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news