सरगुजा

वाहन की ठोकर, बाइक चालक गंभीर
26-Sep-2024 10:22 PM
 वाहन की ठोकर, बाइक चालक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 26 सितंबर। बीती रात ग्राम चरगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर फरार हो गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी लगते ही ग्राम चरगढ़ के सरपंच पति ने घायल को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक इलाज पश्चात अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे की है। ओकरा निवासी मुन्नीलाल सोनवानी शाम को किसी काम से राजपुर आया था, तभी चरगढ़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसको ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

घटना में युवक के बाए पैर में वाहन का पहिया चढऩे से पैर कई जगह से टूट गया एवं पैर बुरी तरह से कुचल गया। घटना की  जानकारी लगते ही ग्राम चरगढ़ के सरपंच पति संजय शांडिल्य ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की व्यवस्था करने लगा।

तभी कमलपुर अम्बिकापुर निवासी पवन कुमार साव एवं जामवंतपुर अरागाही निवासी श्रवण सोनवानी जो कि तातापानी से मरीज छोडक़र अम्बिकापुर वापस जा रहे थे, उन्होंने  अपनी इको वाहन को घटना स्थल पर रोककर घायल को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जांच के दौरान मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज पश्चात डॉक्टरों द्वारा तत्काल अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर किये जाने पर उसने घायल मरीज एवं उसके परिजनों को अम्बिकापुर भी ले गया। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं पुलिस तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news