रायगढ़

गड्ढों से राहगीर परेशान, हो रही दुर्घटनाएं
29-Sep-2024 4:28 PM
गड्ढों से राहगीर परेशान, हो रही दुर्घटनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 सितंबर।
लैलूंगा क्षेत्र में अनेक सडक़ें बदहाल है। राजपुर के पेट्रोल टंकी से साप्ताहिक बाजार और बंधापारा से कोड़ासिया तक तीन किमी सडक़ टूटी पड़ी हैं। जगह-जगह से टूटी सडक़ पर सैकड़ों भारी-हल्के वाहन रोजाना गुजरते हैं। गहरे गड्ढों की वजह से खेत से बाजार व मंडी तक के सफर में समय तो दुगना लगता है।

कई बार ट्रॉली के बैरिंग भी टूट जाते है, तो कई दफा दो पहिया वाहन से गिरने से दुर्घटना घटित हो रहीं हैं। वही वर्षा ऋतु में सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये है। जिससे दुपहिया और चार पहिया वाहनों को गुजरने में खरी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड़ का पहले मरम्मत कार्य करवाया गया था। लेकिन फिर से गहरे गड्ढों से परेशानी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों और विधार्थियो का आरोप है कि रोड़ बनने से ज्यादा बिगडऩे में तुले पड़े हैं! लोगों ने जिम्मेदारों से मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग की हैं।

ग्रामीणों का कहना है प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। हर बार आश्वासन जरूर मिलता है। लेकिन अब तक सडक़ पुनर्निर्माण के बारे में प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। ग्रामीण इस सडक़ को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन को कई बार सूचना दी गई। लेकिन हर बार बजट का अभाव बताकर कार्य नही किया जा रहा। लोगों को मजबूरन आंदोलन पर उतरना होगा।    

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news