‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। कार्यक्रम का शुरुआत श्री जगतगुरु शंकराचार्य(द्वारका शारदा पीठ) आश्रम से छत्तीसगढ़ प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदु भवानंद जी महाराज व लक्ष्मी शर्मा जी, भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्ति नाथ पांडे,उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्र भूषण शर्मा, सुनील झा, भोला सिंह गौतम, विशाल पांडे, लवकुश पाण्डेय, मनोज झा, राहुल पांडे, शेषनाथ तिवारी, प्रमोद गौतम, श्री सुधीर राय, डी.के. शर्मा, राकेश पाठक, ब्रज भूषण पांडे, ओपी राय, अवधेश पांडे, संजीव गौतम, दिलीप तिवारी, देवेंद्र तिवारी, मातृशक्ति से कुमकुम झा जी ने दीप प्रज्वलित कर, शास्त्र- शास्त्र पूजन और शंखनाद के साथ हुआ।
इस संस्था के गठन का मूल उद्देश्य भगवान परशुराम वंशजों के उत्थान,अधर्म के खिलाफ- धर्म युद्ध सनातन संस्कृति की रक्षा व समस्त ब्राह्मण वंशजों को एक छत के नीचे करने के लिए हुआ।
इस मौके पर महा समुद्र से उपाध्याय जी व साथी, कुम्हारी से पप्पू तिवारी, द्विवेदी, दुर्ग से अजय शरण देवाचार्य, देवेंद्र तिवारी ,विवेक शर्मा, जानकी उपाध्याय , पंडित पी के तिवारी, परमानंद पांडे, हीरामणि द्विवेदी, बबलू शर्मा, सुधीर चौधरी, सुमित पांडे, मोहन पाठक, अजीत उपाध्याय, नवीन पाठक सहित काफी संख्या में परशुराम वंशजो ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।