जशपुर

ग्रामीण कृषि अफसरों की हड़ताल शुरू, एक पक्ष का समर्थन नहीं
27-Dec-2020 5:52 PM
ग्रामीण कृषि अफसरों की हड़ताल शुरू, एक पक्ष का समर्थन नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव जशपुर , 27 दिसंबर।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर शासन की नितियों के खिलाफ रायपुर में शनिवार से हड़ताल में चले गये है। लेकिन अब हड़ताल को लेकर विभाग में ही दो अलग अलग मत हो गया है। 
जशपुर जिले में एक समूह हड़ताल का समर्थम नहीं कर रहा है। जिसके बाद अब विभाग में ही असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का एक गुट ने हड़ताल का समर्थन नहीं करने का पत्र जारी करते हुए खुद को इस हड़ताल से अलग रखा है। जशपुर जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अविनाश टोप्पो ने पत्र जारी कर कहा है। कि जिले के कुछ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित भर्ती नियमों के अधीन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही को अनुचित ठहराने के उद्देश्य से आंदोलन पर चले गए है। इस संबंध मे छतीसगढ़ ग्रामीण कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ वास्तविक स्थिति को स्पष्ट करते हुए यह सूचित कर रहा है कि हमारे जिले में कुल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की संख्या145 है। इनमें से 97, कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसी भी आंदोलन या हड़ताल में न शामिल है। न ही हड़ताल का समर्थन करते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news