बीजापुर
बम बरामद , किया निष्क्रिय
29-Dec-2020 8:31 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 29 दिसंबर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे सडक़ निर्माण की सुरक्षा कर रहे जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए बम को सुरक्षाबल के जवानों बरामद कर उसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों तर्रेम व सिलगेर के बीच सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए बासागुड़ा थाना से जिला बल डीआरजी, सीआरपीएफ 168 वीं बटालियन व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 7/ए की संयुक्त पार्टी निकली थी। जवान आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच पटेलपारा के पास सडक़ से करीब 50 मीटर अंदर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से 5 किलो का विस्फोटक लगा रखा था। जिसे जवानों ने सतर्कता से बरामद किया व बम निरोधक दस्ता ने उसे निष्क्रिय किया।