सूरजपुर

मोदी सरकार ने हिंदुस्तान का नाम विश्व भर में गौरवान्वित किया है
30-Dec-2020 5:15 PM
मोदी सरकार ने हिंदुस्तान का नाम विश्व भर में गौरवान्वित किया है

विश्रामपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़ संवाददाता
विश्रामपुर,30 दिसंबर।
नगर में आयोजित भाजपा मंडल बिश्रामपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
भाजपा विश्रामपुर मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसंघ के विचारों से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिंदुस्तान का नाम विश्व भर में गौरवान्वित किया है। राष्ट्रहित में मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। 

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार हर मोर्चे में पूरी तरह फेल है। चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप बघेल सरकार बेरोजगारी भत्ते पर भी खरी नहीं उतर पाई। सरकार नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी में ही व्यस्त है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अराजकता का माहौल है राज्य की जनता असुरक्षित है।

आरएसएस के संघ विभाग प्रचारक गणेश साहू ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। हिंदुस्तान हमारी आत्मा में बसता है। हमारी विचारधारा से ही राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना की जा सकती है और हिंदुस्तान पुन: विश्व गुरु की राह पर शाश्वत राष्ट्र बोध के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंहा ने केंद्र सरकार की उपलब्धि सहित छत्तीसगढ़ में डॉक्टर रमन सिंह सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की विफलता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को गढ़ती और पढ़ती है। जिस कारण आज भाजपा विश्व के नंबर वन प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में प्राप्त ज्ञान को आत्मसात कर पार्टी कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों में भाजपा की रीति नीति का प्रचार प्रसार करें। 

अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचारों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता समेत वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण जायसवाल, डीडीसी गीता जायसवाल, राजेश यादव, विजय राज अग्रवाल, श्यामा पांडेय, रामानंद जायसवाल, गीता घोषाल, ज्योति सिंह, सीमा सिंह, लीना मांझी, उत्तम सिन्हा, राजू दास, सतीश तिवारी, दुर्गा गुप्ता, अलंकार नायक, विशंभर यादव, अंशुल बजेठा, अवनीश सिंह, विनय तिवारी, राजेंद्र पासवान, अमरेश प्रसाद, सोमेन घोष प्रमुख रूप से मौजूद है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news