बलरामपुर

किसानों के समर्थन में युकां की मशाल रैली
31-Dec-2020 6:57 PM
किसानों के समर्थन में युकां की मशाल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 31दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर कुसमी नगर में किसानों के समर्थन में बुधवार को नगर में युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोदस्सीर एराकी के नेतृत्व में मशाल रैली निकाल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुवे प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानो के हक़ की आवाज़ को बुलंद करने के लिए युवा कांग्रेस मशाल रैली निकाल कर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध मे किसानों को अपना समर्थन दिया। मशाल रैली शिव चौक से स्थानीय बस स्टेंड पहुँची. रैली में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर किसान विरोधी सरकार बताया. तथा बस स्टैंड में एक सभा का आयोजन कर किसान विरोधी तीनों कृषि कानुन वापस लेने की मांग पर जोर दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के उपाध्यक्ष विनोद यादव, पार्षद वाहिद अली सहित अन्य ने भी केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुवे किसानों को हक़ दिलाने अपनी बातों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व एल्डरमैन विनोद राम, प्रदेश युवा कांग्रेस सहसचिव पुर्णिमा सेमरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, विधानसभा उपाध्यक्ष सोनु अली, विधानसभा महसचिव सैफ अली, दिनेश तिवारी, अविनाश सोनवानी ब्लाक अध्यक्ष लवकुमार कच्छप, मोबिन साबरी, वसीम खान, ओसामा खान, याकुब खान, अभिनाष सोनवानी, जफर एकबाल, सुहैल आलम, आशीक अंसारी, जितराम कुजूर,दिलीप यादव,सलमान अंसारी ,इमरोज भैया, छत्रपति प्रजापति, विनोद यादव , डाक्टर इमरान, फरीद खान, ठुरु प्रजापति सहित ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news