जशपुर

रोजगार सहायक भी हड़ताल पर
02-Jan-2021 7:05 PM
 रोजगार सहायक भी हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 2 जनवरी। प्रदेश छतीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक सचिव संघ के आह्वान पर पत्थलगांव ब्लाक इकाई के सभी रोजगार सहायक कर्मी अपनी मांगों को लेकर  जनपद कार्यालय में हड़ताल कर रहे हैं।

शनिवार को अपने हड़ताल के तीसरे दिन ब्लाक इकाई के अध्यक्ष तरुण कुमार बेहरा ने बताया कि हमारी मांगे जिसको प्रांतीय संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के भूपेश सरकार को  पत्र देकर  हड़ताल में जाने का फैसला किया  जिमसें हमारी मांग है कि हम 13-14 वर्षो से मनरेगा के साथ साथ शासन के अन्य योजनाओ  के लिए अल्प मानदेय पर सेवा दे रहे है। जब छतीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार बनी तो हम सभी को विश्वास हुवा की अब इतने दिन कार्य करने का प्रतिफल हमे जरूर मिलेगा परन्तु दो वर्ष पूर्ण होने पश्चात भी हमारे भविष्य उज्ज्वल हो संके इस तरह की पहल नही की गई। हमारी भवनाओ को नही समझा गया। हमारी प्रमुख मांग जिसमे ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितीकरण प्रदान की जावे।  जिन ग्राम पंचायतों को नगर निगम नगर पँचायत में शामिल जा रहा है। वहा के रोजगार सहायकों को सबंधित निकाय में शामिल किया जाए या अन्य रिक्त ग्राम पंचायत में रखा जाए। ग्राम सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भृतिनकी जावे, एवं ग्राम रोजगार सहायक सचिवो को सहायक सचिव घोषित किया जाए।

शनिवार को हड़ताल में आये रोजागर सहायक महिला कर्मी जिसमे उन्हें अपने छोटे छोटे बच्चे को साथ लेकर हड़ताल में आना पड़ रहा है। वे भी इन बातों की परवाह किये बगैर गोद  मे लिए बच्चे के साथ सुबह से हड़ताल में बैठी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news