दन्तेवाड़ा
बचेली/किरंदुल, 2 जनवरी। शुक्रवार को नगर में नव वर्ष 2021 के पहले दिन का आगाज विभिन्न अंदाजों में हुआ। एक तरफ जहां लोगों ने एक दूसरे को व्हाट्सप, फेसबुक, मोबाइल कॉल के जरिये शुभकामनाएं दी, वहीं एनएमडीसी किरन्दुल में नव वर्ष का स्वागत आकर्षक रंगोली बनाकर किया गया।
परियोजना में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा प्रशासनिक भवन में हैप्पी न्यू ईयर वेलकम रंगोली का चित्रण किया गया। एवं कार्मिक, वित, समाग्री, सीएसआर एवं अन्य विभागों के कक्ष को पूरी तरह से सजाया गया था। सजावट एवं नववर्ष के लिए महिला कार्मचारियों को परियोजना के अधिशासी निदेशक आर. गोविन्द राजन एवं कार्मिक विभाग के उपमहाप्रबंधक सुभाषीश चटर्जी ने शुभकामनाएं दी। सभी के लिए रंगोली आर्कषण का केंद्र रहा। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। रात 12 बजते ही बचेली किरन्दुल में नववर्ष के जश्न में आतिशबाजियां की गई। वहीं सुबह नगर के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।