बीजापुर

लूट-अपहरण में शामिल एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
04-Jan-2021 8:21 PM
  लूट-अपहरण में शामिल एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 4 जनवरी। सुरक्षाबल की संयुक्त पार्टी ने मारुड़बाका से एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

रविवार को उसूर थाना से जिला बल व सीआरपीएफ 229वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान के लिए नड़पल्ली व मारुड़बाका की तरफ निकली थी। मुखबिर की सूचना पर मारुड़बाका से सुरक्षाबल के जवानों ने डीकेएएमएस अध्यक्ष पुनेम बिंदा  उम्र 48 निवासी मारुड़बाका को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ नक्सली नीति के तहत 1 लाख रुपये का ईनाम व बीजापुर एसपी द्वारा 10 हजार का ईनाम घोषित है।

पकड़े गए नक्सली पर उसूर थाना में छह स्थाई वारंट लंबित है। इसमें पकड़े गए नक्सली पर लूट, अपहरण, सडक़ काटना व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले शामिल हंै। पकड़े गए नक्सली की विधिवत कार्रवाई के बाद उसे बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news