सूरजपुर

धान खरीदी में अव्यवस्था, भाजपा का धरना- प्रदर्शन, चक्काजाम
04-Jan-2021 8:28 PM
धान खरीदी में अव्यवस्था, भाजपा का धरना- प्रदर्शन, चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 4 जनवरी। विकासखण्ड भैयाथान में आज प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशन में भाजपा मंडल भैयाथान के द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ धरना- प्रदर्शन कर भैयाथान -प्रतापपुर मार्ग में चक्काजाम किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों में इन दिनों बारदाने की कमी है, जिससे किसानों की धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है जिससे किसान काफी परेशान है। जिसको लेकर आज भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू के नेतृत्व में भैयाथान के धान खरीदी केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया और कुछ देर के लिए प्रतापपुर -भैयाथान मार्ग में  चक्काजाम कर दिया, जिससे इस मार्ग पर देखते ही देखते गाडिय़ों की लाइन लग गई।

इस धरना प्रदर्शन व चक्काजाम के दौरान भाजपा नेता अनूप सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की शासनकाल में हमेशा गरीब किसानों का शोषण हुआ है। प्रदेश की सभी समितियों में बारदाने की कमी सरकार की विफलता को प्रदर्शित करती है। समय रहते बारदाने का व्यवस्था हुआ होता तो सरकार की नीयत ठीक होती और किसानों को यह दिन आज नहीं देखना पड़ता। बारदाने की कमी के कारण समितियों में सप्ताह में 2 दिन ही धान खरीदी हो पा रही है।

अजजा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार के पास किसानों के भला के लिए कोई सही नीति नहीं है. यही कारण है कि आज समितियों में बारदाने की घोर कमी है तो वहीं दूसरी ओर समितियों को एक दिन का कम लक्ष्य देकर धान खरीदी कराया जा रहा है जबकि इनके द्वारा किसानों की रकबा पहले ही कम कर दी गई है। पूर्ववर्ती सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व में भी धान खरीदी हुआ करता था भाजपा सरकार में ना तो किसी की रकबा कटती थी और ना ही बारदाने की कमी होती थी। वहीं इस धरना प्रदर्शन को शीतल गुप्ता, प्रकाश दुबे, हुबलाल सिंह ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सुनील साहू ने किया।

इस दौरान राजीव प्रताप सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, गनपत पाटिल शांतनु गोयल, हेम सिंह, रामबाई देवांगन, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र साहू, महबुल्ला रजा, अजय अग्रवाल, विराट सिंह, राकेश पाठक, विक्रम सिंह, अमन सिंह, मनीष यादव, परमेश्वर यादव, कुमेश दुबे, संदीप दुबे, सौरभ साहू, अखंड प्रताप सिंह, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news