दन्तेवाड़ा

बड़े कमेली में खेल महोत्सव शुरु
05-Jan-2021 9:07 PM
बड़े कमेली में खेल महोत्सव शुरु

  बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नही, जरूरत है उसे निखारने की- सांसद दीपक बैज   

बचेली, 5 जनवरी। दंतेवाड़ा के बचेली नगर से 7-8 किमी दूर ग्राम पंचायत बड़े कमेली में 5 जनवरी को स्व. महेन्द्र कर्मा की स्मृति में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बस्तर सांसद दीपक बैज व दंतेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा ने किया। 

 सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत है बस उसे निखारने की। उन्होंने पले तो इस खेल महोत्सव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से इतने अंदरूनी क्षेत्र में महोत्सव का आयोजन हो पाया।

देवती कर्मा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र हमेशा से खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्ीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हंै। नक्सल क्षेत्र बड़े कमेली में हो रहे इस खेल महोत्सव में निश्चित रूप से ग्रामीण प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।

खेल महोत्सव की आयोजनकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव में  इस महोत्सव में आसपास के 10 पंचायत के प्रतिभागी इस में भागीदारी लेंगे। कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साखींच प्रतियेागिता होगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news