कोण्डागांव

शोकाकुल में घाट काम से लौट रहा छोटा हाथी पलटा, 2 दर्जन से अधिक घायल
06-Jan-2021 9:13 PM
शोकाकुल में घाट काम से लौट रहा छोटा हाथी पलटा, 2 दर्जन से अधिक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 जनवरी। कोण्डागांव के कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक पीछे महिलाओं से खचाखच भरी एक वाहन पलट गई। इस घटना में लगभग 25 से अधिक महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों में से 5 को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है, वहीं अन्य का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि, घायल शोकाकुल में शामिल होने आए थे, और आज नहान कार्य कर नारंगी नदी घाट से वापस कोण्डागांव लौट रहे थे।

जानकारी अनुसार, कोण्डागांव के अडक़ाछेपड़ा वार्ड में रहने वाले बलराम कौशिक की पत्नी नकली बाई का 3 दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार के रिश्तेदारों का समूह 6 जनवरी को बढ़ा नहावन के लिए कोण्डागांव के जोंदरापदर नारंगी नदी घाट गया हुआ था। घाट से महिलाओं को वाहन क्रमांक सीजी 27 के 9654 से वापस आडक़ाछेपड़ा भेजा गया। वाहन कोण्डागांव में शोकाकुल बलराम कौशिक के घर के पास पहुंचा ही था कि, अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में लगभग 25 लोग घायल हो गए।

घायलों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, बाकी के अन्य घायलों का कोण्डागांव के अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।

घटना नगर के आडक़ाछेपड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पीछे 6 जनवरी के दोपहर बाद की है। घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव के नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुमार पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी घायलों का हाल जानने पहुंचे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा है कि, घायलों की सहायता के लिए यथासंभव कोशिश की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news