कवर्धा

धान खरीदी में केन्द्र सरकार पर असहयोग का कांग्रेस ने लगाया आरोप
07-Jan-2021 4:38 PM
धान खरीदी में केन्द्र सरकार पर असहयोग का कांग्रेस ने लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 7 जनवरी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष पितांबर वर्मा द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी में असहयोग को लेकर प्रेसवार्ता ली गई। कार्यक्रम मैं तहसील प्रेस क्लब से से पहुंचे पत्रकारों को सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह वर्मा एवं सचिव गोरे चंद्रवंशी द्वारा सम्मानित किया गया। 

नए ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धान खरीदी शराबबंदी और रोजगार आदि प्रेस के साथियों द्वारा किए गए बातों पर सरकार की नीति रीति का पक्ष रखते हुए प्रबलता से अपनी बातें रखीं। उन्होंने धान खरीदी के विषय में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी के विषय में सहयोग नहीं किए जाने के चलते ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है, वही किसानों के चल रहे आंदोलन पर श्री वर्मा ने इसे काला कानून कहते हुए किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी देते हुए किसान आंदोलन को समर्थन दिया। 

कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजमत उल्लाह खान डाकोर चंद्रवंशी मन्नू चंद्रवंशी मनमोहन अवस्थी अमर वर्मा छवि वर्मा सहित नगर पंचायत की अध्यक्ष सावित्री साहू  नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू पार्षद एवं सभापति शमशाद बेगम संतोषी साहू ओम प्रकाश शर्मा भरत गुप्ता जनपद सदस्य विजय राजपूत सूरज वर्मा एल्डरमैन दीपक मागरे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी पोंड़ी से पप्पू अवस्थी राजेंद्र चंद्रवंशी बैरख के सरपंच श्याम मसराम उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news