कोण्डागांव

मरकाम के प्रयासों से 9 करोड़ के सडक़ निर्माण की सौगात
07-Jan-2021 8:45 PM
 मरकाम के प्रयासों से  9 करोड़ के सडक़ निर्माण की सौगात

कोण्डागांव, 7 जनवरी। कोण्डागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास की गाथा रची जा रही है। इसी कड़ी में बजट सत्र 2020-21 में प्रस्तावित माकड़ी ब्लॉक के बेलगांव से ओडारगांव तक पुल पुलिया सहित सडक़ निर्माण के लिए लगभग 4 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई हैं। साथ ही कोण्डागांव ब्लॉक के बंगाप्लाट से भोगाड़ी तक पुल पुलिया सहित सडक़ निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई हैं। उक्त दोनों सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

 उक्त दोनों सडक़ों की निर्माण लागत राशि लगभग 9 करोड रुपए की स्वीकृति दिए जाने पर कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री लोकनिर्माण विभाग ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news