बालोद

भाजपा जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता का प्रथम बालोद आगमन
08-Jan-2021 4:31 PM
भाजपा जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता का प्रथम बालोद आगमन

धान खरीदी पर अव्यवस्था पर बनी विधानसभा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 8 जनवरी।
प्रदेश भाजपा द्वारा जिला भाजपा प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदारनाथ गुप्ता का नियुक्ति के बाद प्रथम जिला बालोद में आगमन हुआ। प्रथम बालोद आगमन पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन व स्वागत किया।

बालोद जिले में प्रथम आगमन पर धान खरीदी में प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों तथा को अव्यवस्था को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बातों को रखें। इसके पश्चात बालोद मुख्यालय के कबीर मंदिर में जिला भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष -महामंत्री सहित नगर पंचायत जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्षओं की बैठक रखी गई, जिसमें 13 जनवरी को जिले के तीनों विधानसभा स्तरीय धान खरीदी में हो रही दिक्कतों एवं अव्यवस्था को लेकर किसानों के हित में वृहद धरना-प्रदर्शन तथा 22 जनवरी को जिला मुख्यालय बालोद में बड़ी धरना-प्रदर्शन हेतु कार्य योजना बनाई गई। 

बालोद प्रभारी केदारनाथ गुप्ता ने आक्रमक उद्बोधन में कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। प्रदेश में धान खरीदी की स्थिति चौपट हो गई है। भारी मात्रा में अनियमितता बरती जा रही है। बारदाने की कमी, विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद होना, गिरदावरी कराकर हजारों हेक्टेयर भूमि में कटौती करना, 50 प्रतिशत किसानों से बरदाना मंगवाना, आधे से कम कीमत पर बारदाने का भुगतान कर किसानों को आर्थिक क्षति पहुंचाना ,वन अधिकार पट्टा पर पूर्व की तरह धान खरीदी नहीं करना, किसानों के धान बिक्री के 15 से 20 दिन बाद भी पैसे का भुगतान का ना होना, एक माह देरी से धान खरीदी करने से किसानों को 8 से 10त्न सुखत एवं जन दुगना ट्रांसपोर्टिंग  आदि की आर्थिक क्षति हुई है। 

इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा नेता पवन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश यदु, महामंत्री किशोरी साहू पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल चंद्राकर, होरीलाल रावटी जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव,  त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, संध्या भारद्वाज, जिला मंत्री जयेश ठाकुर, शरद ठाकुर, शीतल नायक, नरेश साहू, मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मनीष झा, सुरेश निर्मलकर, टीनेश्वर बघेल, दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन, जनपद अध्यक्ष बालोद प्रेमलता साहू,, नगर पंचायत चिकलाकसा अध्यक्ष भिखि मसिया, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, नगर पंचायत डौंडी उपाध्यक्ष रुपेश नायक, जनपद पंचायत बालोद उपाध्यक्ष कल्याण साहू, जनपद पंचायत डौंडी लोहारा उपाध्यक्ष पोषण बेला, मंडल महामंत्री विश्वास गुप्ता, दारा सिंह, भौसारर्य नोहरु, जननायक विषम टंडन, डॉ वीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, खेदु राम साहू, थान सिंह मंडावी, रामनारायण धनकर, संतोष कौशिक,  मेहतर नेताम,  कुंती देवांगन,  सुरेश केसरवानी,  गिरजेश गुप्ता, एकांत पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news