धमतरी

कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत बनायेंगे-डीहूराम
09-Jan-2021 3:54 PM
कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत बनायेंगे-डीहूराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 जनवरी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के नवनियुक्त अध्यक्ष डीहूराम साहू से ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता ने ख़ास बातचीत की।

0 संगठन ने आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है इसका निर्वहन कैसे करेंगे?
00 प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुझे जो जि़म्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जि़म्मेदारी दी है। मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करूंगा और आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में फिर से सिहावा विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायेंगे।

0 संगठन को मजबूत बनाने आपकी कार्ययोजना बताए?
00 कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत बनायेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों का दौरा कर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से बैठकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे और उनसे पार्टी को मजबूती प्रदान करने सहयोग मांगेंगे।

0 कार्यकर्ताओं को होने वाली समस्याओं को कैसे दूर करेंगे?
00 कार्यकर्ताओं को होने वाली समस्याओं को जिला संगठन एवं क्षेत्र की विधायक के समक्ष रखेंगे और उनकी समस्या का निराकरण करेंगे।

0 युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे आपके पास क्या रोड मैप है?
00 युवाओं को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत करवायेंगे और उनमें नया जोश भरेंगे। और जरूरत पड़ी तो पार्टी के निर्देश पर सदस्यता अभियान भी चलाएंगे।

0 ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी गठन कब तक करेंगे?
00 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना जी के निर्देशानुसार एवं क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव की सहमति से कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जायेगा।

0 प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे हो गए?
उत्तर : प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शानदार 2 साल पूरे हो गए है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में 36 वादे किए थे जिसमें से 2 साल में ही सरकार ने 24 वादे पूरे किए है जिसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को जाता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। 

0 भूपेश सरकार के प्रति आम जनता का रुझान क्या है?
00 विगत 15 वर्षों में पहली बार छत्तीसगढ़वासियों को लग रहा है कि छत्तीसगढिय़ा की सरकार है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जो कि किसानों के सच्चे हितैषी है उनके कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्य हो रहें है। छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति, परंपरा और तीज त्यौहारों को सहजने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार की कार्यशैली से आम जनता खुश है।

0 कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?
00 प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने में पूरा सहयोग करें साथ ही हम सबको पार्टी संगठन को मजबूत बनाने आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना है।
बातचीत के अवसर पर मगरलोड के वरिष्ठ कांग्रेसी द्वय डाकवर साहू, हेमंत देवांगन, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड राजेन्द्र साहू, पार्षद नपं मगरलोड देवेन्द्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news