जशपुर

धान का उठाव नहीं, खरीदी में दिक्कत
09-Jan-2021 4:44 PM
धान का उठाव नहीं, खरीदी में दिक्कत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 9 जनवरी।
शनिवार को धान उठाव में तेजी नहीं होने के कारण किसानों की तौलाई कम हो गई है। शासन द्वार निर्धारित समयावधि में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी करना मुश्किल दिख रहा है। 
समिति में पहले एक दिन में 45 से 55 किसानों की धान खरीदी हो रही थी, लेकिन अब धान उठाव में तेजी नहीं होने के कारण अब केवल 15 से 20 किसानो का ही टोकन जारी कर खरीदी की जा रही है। 

ज्यादा मात्रा में धान  होने से अब रखने की जगह नहीं बच रही है। अगर आज कल ही में धान का उठाव जल्द नहीं हुआ, तो किसानों से खरीदी जाने वाली धान रखने की जगह ही नहीं बचेगी। जिले के विपणन अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण धान समिति को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि शनिवार और रविवार को ज्यादा से ज्यादा धान का उठाव होना चाहिए, ताकि सोमवार से आने वाले किसानों का धान ज्यादा खरीदा जा संके।

समिति के अध्यक्ष सुरेश तिग्गा ने बताया कि दिसंबर महिने में कुल 700, किसानों का धान खरीदी किया गया था, किंतु जनवरी में अब तक केवल 121 किसानों से ही धान की खरीदी की जा सकी है। समिति में बफर लिमिट से तीन गुना अधिक धान पडा है। अभी तक समिति में 49000, क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसमें से केवल 23700, क्विंटल धान का ही उठाव हुआ है।

अभी वर्तमान में समिति में 25120, क्विंटल धान है। समिति पत्थलगांव में कुल 1335, पंजीकृत किसान है। जिसमें से 821, किसानों से धान की खरीदी हुई है। अगर आज या कल में पर्याप्त धान का उठाव नहीं होता है, तो किसानों से धान की खरीदी और धीमी हो जाएगी। जिससे निर्धारित समयावधी में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी कर पाना मुश्किल हो सकता है।
इसलिए जल्द धान का उठाव होने की व्यवस्था जिले के अधिकारियों को करने की आवश्यकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news