बलौदा बाजार

40 रू. में बोरा खरीदो और 15 रू. वापस दो किस्तों में?
09-Jan-2021 5:03 PM
40 रू. में बोरा खरीदो और 15 रू. वापस दो किस्तों में?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 जनवरी।
अर्जुनी धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान सहित धान बेचने आता है लेकिन अव्यवस्था के कारण बैचैन भी हैं। किसानों का कोई सुनता ही नहीं। महंगा बोरा खरी कर ला रहे हैं। बाजार से 35-40 रूपये में और सरकार बोरे की कीमत 15 रूपया तय कर दी है। किसान को दो किस्तों में पैसा वापस मिलेगा 7.50 की दर से। 

किसानों का आरोप है कि धान को पछाड़ है कहकर रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। फंड प्रभारी के अनुसार हम कुछ नहीं कर सकते हंै क्योंकि हम खरीद भी देंगे तो रिगनी फंड में रिजेक्ट होकर वापस हो जायेगा और धान का भाड़ा समिति को देना पडग़ा।
हर तौलाई में चार सौ ग्राम धान अधिक लेने के बारे में खरीदी केन्द्र पहुंची अधिकारी से पूछने पर हमारी बात को अनसुना कर  निकल गई थी। किसानों की बात हम खुद आपको सुना रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news