बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हर विधानसभा में 2 हजार किसान भाइयों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।इसी तरह 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। जिसमें 5000 किसान एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आज बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ दरभा,नानगुर,नगरनार व जगदलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।यह बैठक नानगुर मंडल के सारगुड़ पर स्थित सामुदायिक भवन में आहूत की गई।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि भूपेश सरकार किसान भाइयों का रकबा कम करने में लगी हुई है।किसान आत्महत्या करने मजबूर हो रहे हैं।पूरे प्रदेश में किसानों को गुमराह कर सत्ता में आकर लगातार किसानों को छलने का काम भूपेश सरकार कर रही है।किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।यह प्रदर्शन 13 जनवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रदेश के हर विधानसभा पर होगी।
नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रोतो विश्वास ने कहा गिरदावरी के नाम पर सरकार शुरू से ये प्रयास कर रही है कि किसानों से कम धान खरीदा जाए।पूरे एक माह लेट से धान खरीदी शुरू की गई।पिछले साल का 2500 रुपये आज तक नहीं मिल पाया।आधा बारदाना किसानों को लाने को कहा जा रहा है,जिसका 15 रुपये ही दिया जा रहा है।जबकि बाजार मूल्य 30 रुपये है।आज किसान परेशान है।
नानगुर प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयों के साथ धरना स्थल पहुंचना है।कार्यक्रम को सफल बनाने हर कार्यकर्ता अभी से काम मे लग जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वय रामाश्रय सिंह , वेद प्रकाश पांडेय,उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव,मंत्री नरसिंग राव,जिला पंचायत सदस्य द्वय धरमु मंडावी, सीता नाग,महेश कश्यप,संजय पांडे,दीप्ति पांडेय,सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया,भोला श्रीवास्तव,पदलाम नाग,अर्जुन सेठिया,शिव लाल सेठिया,नीटू भदौरिया,संग्राम सिंह राणा,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर दत्त तिवारी,राजेश श्रीवास्तव,मनीष पारख, प्रकाश झा,गणेश काले,राकेश तिवारी,अभय दीक्षित,राधेश्याम पद्रे,राजपाल कसेर,शशिनाथ पाठक,योगेश ठाकुर,रवि कश्यप,योगेश मिश्रा, शिरीष मिश्रा,भुवनेश्वर ध्रुव, महेंद्र पटेल, संभु नाग,सूर्यभूसंन सिंह,आशु आचार्य,सुरेश कश्यप, मनोज पटेल,रिंकू शर्मा,जय मोहन शर्मा,सुरेश सिंह,रोहित कश्यप,घनश्याम सेठिया,तुलसी देवांगन,सूरज नाग,नारायण ठाकुर,चिंगड़ू राम,गणेश नागवंसी,अखिलेश शुक्ला,राजेश शर्मा,श्याम चौधरी,रघु सेठिया,श्रवण ठाकुर,गीता मिश्रा,नीलाम्बर सेठिया,मनोहर सेठिया,महेंद्र सेठिया,झुमुक लाल,चमन लाल,श्याम चौधरी,राजू पोयाम,सोनसाय,सुशीला,श्रवण ठाकुर,राज ओगले,मुरली,अरुण नेताम,खगेश्वर नाग,रघुनाथ नाग,झुमुक लाल सेठिया,चुम्मन लाल, मनोहर सेठिया,प्रह्लाद निषाद,महादेव सेठिया,राजू पोयम,अनंत कश्यप, कलावती, सुकांति,शांति बघेल, सुशीला,चम्पा,रेखा,सर्वती सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।