दुर्ग

दुर्ग: 63 हजार किसानों ने बेचे धान
10-Jan-2021 4:05 PM
दुर्ग: 63 हजार किसानों  ने  बेचे धान

दुर्ग, 10 जनवरी। खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर जिले में 63 हजार142 किसानों द्वारा धान बेचे जा चुके हैं।  चार जनवरी की स्थिति में धान विक्रय करने वाले कुल 43 हजार 473 किसानों से ऋण वसूली किए गये हैं। इन किसानों से कुल 164 करोड़ 91 लाख 9 हजार 536 रुपए की ऋण राशि वसूल की गई है। 

जानकारी के अनुसार धान बेचने वाले किसानों से कुल डिमांड की राशि 186 करोड़ 72 लाख 32 हजार 260 रुपए है। इस लिहाज से अभी 21 करोड़ 81 लाख 2 हजार 723 रुपये की ऋण वसूली शेष है।  जिले में 90 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित धान उपार्जित किए जा रहे हैं, जहां धान बेचने वाले किसानों को जिला सहकारी बैंक की 16 शाखाओं के माध्यम से विक्रय किए गए धान की राशि का भुगतान किया जा रहा है। धान विक्रय करने वाले जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिए थे, उनसे ऋण की वसूली भी की जा रही है। जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों को वितरित किये जाने वाली ऋण की इसी प्रकार वसूली की जाती है। विक्रय करने के बाद प्राप्त राशि में से किसान अपनी ऋण राशि का बैंक को भुगतान कर देते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news