सरगुजा

सोनी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जगदीश तहसील अध्यक्ष
10-Jan-2021 8:22 PM
  सोनी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जगदीश तहसील अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ संवाददाता

उदयपुर, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुखराम यादव की उपस्थिति में राम लाल गुप्ता निर्वाचन अधिकारी एवं संपूरन राय सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा छग शिक्षक संघ उदयपुर के ब्लॉक एवं तहसील इकाई का निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया।

ब्लॉक कार्यकारिणी में सी.पी.सोनी अध्यक्ष त्रियुगी नारायण यादव,देव कुमार यादव,अमरनाथ महंत, कामता प्रसाद पैकरा, शोभित दास महंत उपाध्यक्ष, शांतिएल बड़ा सचिव,श्रीमती अन्नाफ्रांसिस्का तिर्की सह सचिव,जगदीश राम सनमानी कोषाध्यक्ष,रामलाल सिंह मुख्य सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी सर्वश्री बलराम खांडेकर,ए0पी0 सोनवानी,मोहे लाल राजवाड़े, रामविलास यादव संरक्षक चुने गए।

इसी तरह तहसील कार्यकारिणी में जगदीश सिंह अध्यक्ष,श्यामनाथ पोर्ते,सहादन सिंह,प्रमोद कश्यप, श्रीमती निर्मला शुक्ला उपाध्यक्ष,भीरेंद्र कुमार सिंह सचिव,गुलाब सिंह सह सचिव,बलराम सिंह कोषाध्यक्ष तथा सर्व पण्डो सिंह,अलोइस टोप्पो, हीरासाय पोर्ते कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री शंकर रवि, केश्वर सिंह,नार सिंह मरकाम, एवं श्रीमती किरण बाला गुप्ता संरक्षक चुने गए। इस अवसर पर उदयपुर विकासखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रामलाल सिंह ने किया तथा सुखराम यादव द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news