सुकमा
दोरनापाल,10 जनवरी। सुकमा जिले के दोरनापाल थाना अंतर्गत पोलमपल्ली मार्ग पर श्मशान में एक व्यक्ति की अधगली लाश पेड़ की टूटी हुई टहनी से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई।
इस घटना की जानकारी आत्महत्या के 10 से 12 दिन बाद पुलिस को लग पाई, क्योंकि अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर से काफी दूर जंगल में श्मशान में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी, जहां लोगों की आवाजाही काफी कम होती है शनिवार को लकड़ी काटने गए हुए बच्चों और महिलाओं ने शव को देखा, जिसके बाद डर की वजह से नहीं बता पाए।
रविवार को आखिरकार पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कर ली और परिजनों को भी बुलवाया। परिजनों से पूछताछ जारी है। दोरनापाल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की सूचना मिली थी।
जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो जगरगुंडा मार्ग पर अस्पताल से करीब 400 मीटर की दूरी पर श्मशान के अंदर एक व्यक्ति ने फांसी लगाया हुआ पाया। पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर पहचान कर ली।
जानकारी मिली कि युवक का नाम पदाम सन्ना (35 वर्ष) देवारपल्ली का रहने वाला था। मृतक युवक के लडक़े ने बताया कि उसके पिता मानसिक रोगी थे, पिछले कुछ दिनों से लापता थे जिसके बाद आज पता चला कि दोरनापाल में उसने फांसी लगा ली है। मृतक युवक ने एक लाल रंग के शर्ट और पहना हुए था उसने अपने ही शर्ट को पेड़ पर बांद फांसी लगा लिया