बस्तर

धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 को तोकापाल में धरना-प्रदर्शन
10-Jan-2021 8:44 PM
  धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 को तोकापाल में धरना-प्रदर्शन

  चित्रकूट, बास्तानार, तोकापाल व दरभा के कार्यकर्ताओं की  बैठक  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 जनवरी। धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हर विधानसभा से 2,000 से अधिक किसान भाइयों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसी तरह 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर आज बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ दरभा, तोकापाल ,बस्तानार व चित्रकूट मंडल के साथ आज रविवार को मोरठपाल में बैठक की गई।भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि 13 जनवरी को तोकापाल में धरना प्रदर्शन होने जा रहा है,5500 से अधिक संख्या में प्रदर्शन होना चाहिए।हर भाजपा के जनप्रतिनिधि चाहे सरपंच,पंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,पार्षद सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए, ज्यादा से ज्यादा लोग 13 जनवरी को 12 से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन में शामिल हों।

बस्तर जिले संगठन प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई हमें लडऩा है।प्रदर्शन ऐसे होना चाहिए जिससे गूंगी भूपेश सरकार जाग जाए।किसान आत्महत्या कर रहे हैं, किसान धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं,बारदाना अधिक दामों में किसान लेने को मजबूर हो रहे हंै। भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा 15 साल डॉ. रमन सिंह की सरकार में किसानों को कोई तकलीफ नहीं हुई। 

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा धरना प्रदर्शन पूरे 90 विधानसभा में 13 जनवरी को  किया जाएगा और 22 तारीख को सभी जिला मुख्यालय में । नरवा,गरवा ये सभी योजना फेल है। घोषणा पत्र में जो कह कर सरकार में कांग्रेस आई है आज तक पूरा नहीं कर पाई है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, बिजली हाफ करने की बात भी झूठी साबित हुई।बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला,रसोइया को भी पैसे नहीं दिए। 15 साल डॉ. रमन की सरकार बेहतर काम किया,कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट कार्ड,आयुष्मान भारत योजना सभी बंद कर दिए हैं। बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान परेशान है,ऐसा प्रदर्शन होना चाहिए जिससे कांग्रेस सरकार हिल जाए। भूपेश सरकार हर मामले में फेल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड का जाल बिछा दिया,हर गरीब को घर प्रदान किये। उन्होंने कार्यकताओं से अपील की कि इंदिरा आवास कोई नहैं बोले प्रधान मंत्री आवास कहा जाए। दारू बंद करेंगे कहे थे वो भी नहीं हो पाया। ढाई साल बाद भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। जनता हम पर विश्वास कर रही है उनके विश्वास पर  हम खरा उतरेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल चंद भजदेव ने कहा किसान परेशान हैं वहीं  बेरोजगारी भत्ता 2500 नहीं  दियाजा रहा । स्व सहायता समूह का लोन माफ नहीं हुआ।बस्तर से ही भाजपा की सरकार बनी,हर  गरीब के लिए घर बनाएं यह  नरेंद्र मोदी ने कर के दिखाया। भाजपा की समस्त योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद कर रही है। 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप ने कहा कि टोकन नहीं कट रहा है। उन्होंने दरभा,बास्तानार,तोकापाल और चित्रकूट मंडल के पदाधिकारियों का परिचय भी  लिया। 2023 में विधानसभा व 2024 में लोक सभा का चुनाव है हमे मेहनत करके भाजपा को छत्तीसगढ़ में वापस लाना है।

तोकापाल मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल के कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल में किसान बारदाना के लिए भटक रहे हैं।15 साल डॉ रमन सिंह की सरकार किसानों की सरकार रही है।सरपंच सचिव कांग्रेस सरकार में परेशान हैं।

इस मौके पर बृजेश भदौरिया एवं देवी प्रसाद बेंजाम का जन्मदिन भी मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news