गरियाबंद
13 को भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 11 जनवरी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार दो साल में विफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ चुकी है जनता से वायदा खिलाफी में नंबर 1 यह सरकार अब प्रदेश किसानों के साथ अन्याय पर उतारू है जिसके विरोध में भाजपा 13 जनवरी को समूचे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन करेंगी।
आज धान खरीदी की स्थिति बेहद खराब हो गई है किसान परेशान हो गए हैं, कांग्रेस सरकार बहाना बनाकर धान खरीदीे से बचना चाह रही है। भारतीय जनता पार्टी जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, और प्रदेश सरकार की बहानेबाजी षडयंत्र और वायदाखिलाफी को बर्दास्त नही किया जायेगा, जिसके विरोध में आगामी 13 जनवरी को समूचे प्रदेश में भाजपा विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन करेंगी।
श्री मांझी ने आगे कहा कि अपनी घोषणा पत्र मे किए वायदों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूल गये है, चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावना वायदे तो किएअब सीेधे मुकर रहे है, आज ग्राम पंचायत सचिव संघ, रोजगार सहायक संघ आंदोलन करने मजबूर हो रहे है।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने वायदा किया था अनियिमित कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर नियमित करेंगे। दो वर्ष हो गया, सरकार बने आज तक नियमितिकरण नही किया गया, श्री मांझी ने पंचायत सचिव संघ रोजगार सहायक संघ की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हडताल में चले जाने से पंचायतों के कार्य रूक गये है।
इस ओर राज्य सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और उनकी मांगों को गंभीरता से नही लिया जा रहा है।