कवर्धा

मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में सांसद हुए शामिल
12-Jan-2021 4:47 PM
मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में सांसद हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला,  12 जनवरी।
भाजपा  द्वारा दो  दिवसीय मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया ,जिसमे सांसद संतोष पांडे भी प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल  हुए। 

श्री पांडे ने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति और पंच निष्ठा के विषय पर विस्तार से बात रखते हुए  भाजपा के संघर्ष के दिनों की बात कहते हुए अटल बिहारी वाजपेई एवं लालकृष्ण आडवाणी की कड़ी मेहनत के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। 
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व संगठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के प्रमुख विदेशी राम धुर्वे के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसकी संघर्ष के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। 

दो दिवसीय प्रशिक्षण के विषय में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष बरसाती राम वर्मा , राजेन्द्र चन्द्रवँशी,विजय पाटिल  ने बताया  कि  कार्यकर्ताओं में जोश खरोश व पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए  पार्टी के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों से सारगर्भिक उद्बोधन सुनने को मिलेगा। 

इस प्रशिक्षण में 10 विषयों पर अलग अलग सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें प्रथम दिन पाच मुख्य वक्ता के द्वारा सत्र लिया गया । मुख्य रूप से राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय , बिलासपुर लोकसभा पूर्व सांसद लखन लाल साहू ,जिला उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल,राजेन्द्र चंद्रवंशी ने सत्र में अपना विषय रखा वहीं कार्यक्रम में अध्यक्षता समाज के प्रमुख पी के मिश्रा,जुगल किशोर गुप्ता, अशोक वर्मा , देवांगन एवं मया मेरावी ने की। दूसरे दिन भी पांच विषयों पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के अलावा  बूथ अध्यक्ष,भाजपा,मोर्चा/प्रकोष्ट के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ  कार्यकर्ता पहुंचे। उक्त जानकारी महामंत्री राजेश साहू झम्मन चंद्रवंशी ने दी। कार्यक्रम में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं में जॉनी गुप्ता लव निर्मलकर चंदन मानिकपुरी सुनील मानिकपुरी सोमनाथ निषाद योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news