रायगढ़

कांग्रेस के खिलाफ किसानों का साथ लेकर भाजपाई उतरेंगे सडक़ पर
12-Jan-2021 5:27 PM
कांग्रेस के खिलाफ किसानों का साथ लेकर भाजपाई उतरेंगे सडक़ पर

13 व 22 को विरोध-प्रदर्शन का निर्णय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 जनवरी।
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का जमीनी हल्ला बोल, 13 और 22 को ,किसानों के साथ सडक़ पर उतरेगी भाजपा बीजेपी ने कहा पहली बार राज्य में किसानों का कम हुआ रकबा, कांग्रेस पर किसानों के चार-चार एकड़ चोरी के छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रदेश बीजेपी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। 

रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के निर्देशन पर प्रदेश स्तरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में यह निर्देश मिला की रायगढ़ संघटन प्रभारी, सह प्रभारी विजय शर्मा, विकाश महतो ,रायगढ़ जिले की मुख्य वक्ता सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व आईएएस अधिकारी छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य वक्ता ओ.पी चौधरी   की अगुवाई में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया की आगामी 13 जनवरी दिन बुधवार को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर तथा, 22 जनवरी  दिन शुक्रवार को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय में, छत्तीसगढ़ कांग्रेस  की झूठी कांग्रेस सरकार, किसानों से झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने बताया कि  इस धरना प्रदर्शन के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल व सह प्रभारी जिला मंत्री विलिश गुप्ता जी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज प्रधान निरंतर सभी मंडलों की बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक ले रहे है,13 जनवरी को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक  पुसौर बोरो डिपा चौक में  किसानों के साथ मिलकर जमीनी हल्ला बोल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधानसभा रायगढ़ के  6यो मंडल अध्यक्ष शशि शर्मा रायगढ़ नगर जूटमिल चक्रधर नगर, डा आशुतोष गुप्ता लोइंग, डोल नारायण कोडातराई, ईश्वर गुप्ता पुसौर, परदेशी प्रधान सरिया ने अपने मंडल के प्रदेश प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि, मोर्चा एवम प्रकोष्ठों प्रदेश व जिला प्रतिनिधि ,सभी निर्वाचित  जन प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ  नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा किसान भाइयों  से आग्रह किया है कि उक्त धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर जमीनी हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन में शामिल हों।    
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news