जान्जगीर-चाम्पा

भाजपा का धरना-प्रदर्शन 13 को
12-Jan-2021 6:55 PM
 भाजपा का धरना-प्रदर्शन 13 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सक्ती, 12 जनवरी। पंद्रह वर्ष तक सत्ता में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर होने के बाद अपने 2 वर्ष के विपक्षी कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध पहला जंगी धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। प्रदेश स्तरीय इस धरना प्रदर्शन में जहां कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल की रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने एवं आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का संकेत भारतीय जनता पार्टी दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारीविज्ञप्ति में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार धान खरीदी के दौरान  बारदाना की कमी बताते हुए धान खरीदी में आनाकानी कर रही है कांग्रेस की इन्हीं अव्यवस्थाओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सक्ती के द्वारा दिनांक 13 जनवरी को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैै

 ज्ञात हो कि इस आयोजन में जहां अधिक से अधिक किसानों को आंदोलन में लेकर आने अपील की गई है वहीं सक्ती विधानसभा क्षेत्र में जंगी धरना प्रदर्शन के लिए मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिले के तेजतर्रार भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा इस आंदोलन की अगुवाई करेंगे वहीं अन्य वक्ताओं के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मेघाराम साहू , पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू , टीकेश्वर गबेल जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार , श्रीमती कमलेश जांगड़े पार्षद  सिद्धेश्वरी सिंह ,  मांगेराम अग्रवाल , उमा राजेंद्र राठौर , कन्हैया गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ,  मनमोहन देवांगन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

जिले के 6 विधानसभा में होगा धरना प्रदर्शन

जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत  सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु शुभारंभ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वक्ता गण के रूप में पामगढ़ विधानसभा  नारायण चंदेल (प्रदेश महामंत्री) भाजपा छत्तीसगढ़ एवं विधायक जांजगीर चांपा नवागढ़ विधानसभा  सौरभ सिंह  विधायक अकलतरा ।सक्ती विधानसभा  निर्मल सिन्हा (प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष)अकलतरा विधानसभा श्रीमती कमला देवी पाटले  (पूर्व सांसद) जैजैपुर विधानसभा  मेधाराम साहू  (पूर्व मंत्री) छत्तीसगढ़ शासन चंद्रपुर विधानसाभा डॉ. खिलावन साहू  (पूर्व विधायक सक्ती) विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news