सरगुजा

विवेकानंद जयंती पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समिति ने निकाली बाइक रैली
12-Jan-2021 8:23 PM
 विवेकानंद जयंती पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समिति ने निकाली बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 जनवरी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति अंबिकापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर जनजागरण के लिए मंगलवार को नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रामभक्तों द्वारा मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात महामाया पहाड़ ऑक्सीजन पार्क स्थित गणपति धाम में आशीर्वाद लेकर रैली आगे बढ़ते हुए गर्दन पाठ, श्रीगढ़, नवागढ़, घुटरापारा, चांदनी चौक, गुरुनानक चौक, महामाया चौक, संगम चौक, विवेकानंद चौक पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जन जन के आराध्य प्रभु श्रीराम जी का भव्य राम मंदिर अयोध्या जी में 491 वर्षों के बाद पुन: बनने जा रहा है, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा पूरे देश में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में यह अभियान 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को होगा, जिसमें अभियान से जुड़े कार्यकर्ता टोलियों में सभी घरों तक पहुंचेंगे और भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में समर्पण का आह्वाहन करेंगें। अभियान के जिला पालक राजेश तिवारी ने मोटर सायकल रैली में आए रामभक्तों को अभियान के संदेश को सभी वार्ड और मोहल्ला तक ले जाने की बात कही, उन्होनें आगे कहा की रैली में प्रत्येक वार्ड से बड़ी संख्या में युवा आएं हैं, इसे देखते हुए अंबिकापुर नगर का वातावरण राममय हो गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ठाकुर राम यादव, गोरांगों सिंह, भगवानदास बंसल, अजय मिश्रा, राजकुमार यादव, ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसौदिया, जिला सह संयोजक अरविंद मिश्रा, रामप्रसाद गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, निलेश तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, आलोक दुबे, विकास पांडेय, रोचक गुप्ता, अनिरुद्ध मिश्रा, संजीव वर्मा, नकुल सोनकर, निश्चल प्रताप सिंह, सिकंदर जायसवाल, दिनेश शुक्ला, शानू कश्यप, सिंधु सोनी, अजय सोनी, संजय सोनी, मनोज कंसारी, जितेंद्र सोनी, शरद अभिषेक प्रताप सिंह,हर्ष जयसवाल सोलू सिंह, दीपक यादव, चंदन शुक्ला, संजीव सेठ, पंकज गुप्ता, पुरषोत्तम अग्रवाल, सतीश सिंह, गोलू यादव, सक्षम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news