बीजापुर

युकां से भिड़े पूर्व वनमंत्री गागड़ा, प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की
12-Jan-2021 9:27 PM
युकां से भिड़े पूर्व वनमंत्री गागड़ा, प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की

  कृषि कानूनों का विरोध करने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे युवा कांग्रेसी   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 12 जनवरी। केंद्र सरकार की 3 कृषि कानूनों के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यालय के सामने युवा कांग्रेसी नारे लगा ही रहे थे कि कार्यालय में मौजूद भाजपाइयों ने भी बाहर निकल कर भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारे लगाते गहमागहमी शुरू हो गई।

कार्यालय में मौजूद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी कार्यालय से बाहर निकले और नारे लगा रहे युवा कांग्रेसियों के बीच पहुंचे। कुछ देर शांत रहने के बाद महेश गागड़ा ने कांग्रेसियों को धक्का देना शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री गागड़ा के जोश में आते ही भाजपा कार्यकर्ता भी जोश में आ गए। जिसके बाद भाजपा के नेताओं ने भूपेश बघेल और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते कई मीटर दूर तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धक्का  दिया। इस बीच युवा कांग्रेसियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो गई।

आमने सामने खड़े होकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने कुछ मिनटों तक जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तनाव कम करने का प्रयास किया। आखिरकार कोतवाली प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने आकर दोनों दलों को शांत कराया। तब जाकर मामला शान्त हुआ। अंत में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news