महासमुन्द

3 लोगों से 140 बोरा धान जब्त
13-Jan-2021 4:43 PM
3 लोगों से 140 बोरा धान जब्त

महासमुन्द, 13 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 3 प्रकरणों पर 140 बोरा धान अर्थात् 56 क्विंटल धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी दीपक अग्रवाल से 40 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम चैनडीपा निवासी ललित पटेल से 75 बोरी धान एवं महासमुन्द तहसील के ग्राम सिंधौरी निवासी नेमीचंद से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। अब तक जिले में कुल 207 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनमें 10370 बोरा धान अर्थात् 4148 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news