गरियाबंद
इंटक ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन
13-Jan-2021 4:52 PM
नवापारा-राजिम, 13 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन जयस्तंभ चौक रायपुर में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका के जीवन और पार्टी के लिए संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के हित में फैसला देकर स्वयं ही किसान सम्मान को सार्थक कर दिया। इस अवसर पर असंगठित इंटक प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम बंजारी, युवा इंटक कार्यकारी अध्यक्ष के सूरज, उमेश रगड़े, गोलू गवली ,इंटक नेता मारुति उपाध्याय पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।