जान्जगीर-चाम्पा

राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
13-Jan-2021 6:16 PM
राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
सक्ती, 13 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 13 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा मुख्यालयों में जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन  में जहां विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी प्रमुखों एवं मंडलों के पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य की भूपेश बघेल सरकार को अपने वायदों के अनुरूप काम न करने वाली तथा वर्तमान में धान खरीदी के दौरान सरकार द्वारा व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ते हुए बारदानों की कमी बताने तथा अनेको परेशानियां किसानों के सामने खड़े करने की बात कही गई तथा जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति, जांजगीर चांपा, पामगढ़, अकलतरा, चंद्रपुर, एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात जहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों को देखते हुए किसान परेशान हैं, तथा आत्महत्या करने को मजबूर है, एवं यह स्थिति यदि नहीं सुधरी तो भाजपा पार्टी और अधिक सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करेगी। सक्ती नगर मंडल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अग्रसेन चौक में धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथियों ने जहां गाड़ा पर राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर प्रतीकात्मक रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर युवा साथियों में जमकर आक्रोश देखा गया।

धरना-प्रदर्शन में कार्यक्रम के प्रभारी प्रीतम सिंह गबेल, सह प्रभारी हेतराम देवांगन, एवं हरदयाल पटेल के मार्गदर्शन में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी तो वही कार्यक्रम के दौरान शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर,सारागांव मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रभाष सिंह, शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, सहित चारों मंडलों के महामंत्री, पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के लोग उपस्थित रहे। 

तो जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार,श्रीमती कमलेश जांगड़े, संजय रामचंद्र, रमेश सिंघानिया,धरमपाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु, प्रदीप गुप्ता, मांगेराम अग्रवाल, लेखराम जायसवाल, गेंदराम मनहर, रवि गबेल, श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर,मनमोहन देवांगन,पहलवान दास महंत,रामनरेश यादव,सुरेश कृपलानी,मांगेराम अग्रवाल, लव  सोनी,संजय कश्यप, गोविंद देवांगन,आदित्य अग्रवाल राजा,गीता बनाफर,ललित साहू,दीपिका शिंदे,संतोष गबेल,लखन राठौर, ,सूर्यप्रकाश गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का मंच संचालन अमन डालमिया एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु ने करते हुए विस्तार पूर्वक राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में सरकार की नीतियों को लेकर किसान आक्रोशित है,
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news