बलरामपुर

विधायक चिंतामणि ने मक्का खरीदी का कुसमी मंडी में किया शुभारंभ
13-Jan-2021 6:49 PM
 विधायक चिंतामणि ने मक्का खरीदी का कुसमी मंडी में किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 13 जनवरी। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मंगलवार को कुसमी कृषि उपज मंडी प्रांगण में मक्का खरीदी का सुभारम्भ किया गया। किसानों से 1850 रुपए  किवंटल की दर से  मक्का खरीदी की जाएगी एक एकड़ में 10 किवंटल तक किसानों से  मक्का खरीदा जाएगा।

सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कहा कि बलरामपुर जिले में पहली बार मक्का की खरीदी हो रही हैं किसानों के मक्का का नमूना के क्वालिटी जाँच के बाद मक्के की खरीदी कि जाएगी। इसके साथ संसदीय सचिव ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबो को एक रुपया किलो चावल दे देकर 2 रुपए किलो के हिसाब से उनके गोबर खरीद रही हैं । इससे किसान व पशु पालक गोबर बेच कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं। धीरे धीरे प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में गोठान बनाया जायेगा प्रदेश सरकार किसानों मजदूरों के हित में कार्य करने वाली हैं।

 जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब क्षेत्र में धान के साथ मक्के की भी खरीदी हो रहा हैं क्षेत्र में मक्का का पैदावार अधिक होता हैं। किसान नौ से दस रुपए किलो के हिसाब से मक्का खुले बाजार में बेचने के लिए मजबूर रहते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए मक्के की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी होने से किसान निश्चित रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रदेश की सरकार किसान मजदूरों की केवल बात ही नही करती हैं उनके हित में लगातार काम भी करते आ रही हैं। केंद्र की सरकार द्वारा धान खरीदी में अड़ंगा लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन प्रदेश की सरकार किसानों से की गई अपने वादे के अनुरूप धान की खरीदी कर 25 सौ रुपये के हिसाब से भुगतान करेगी।

 इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व एल्डरमेन बहादुर राम, जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, राशिद आलम, श्रवण गुप्ता, सुशिल दुबे, पंकज दुबे, खसरू बुनकर, ललित निकुंज, प्रदीप कश्यप , रामलाल यादव, राजेश टोप्पो, सहित किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक पांडेय ने किया।

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने उपस्थित किसानों के बीच केक काटकर खुशियों का इजहार भी किया तथा किसानों के हित मे व क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का वादा किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news