बस्तर

युवा दिवस पर 7 किमी मैराथन, प्रथम 50 विजेता पुरस्कृत
13-Jan-2021 8:58 PM
  युवा दिवस पर 7 किमी मैराथन,  प्रथम 50 विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बकावंड, 13 जनवरी। बकावण्ड ब्लॉक  मुख्यालय में  राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बकावंड के तत्वावधान में 7 किमी मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस चौकी बकावंड के वरिष्ठ सदस्य एसके डेनियल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इसमें बस्तर जिले भर के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

समापन कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय बकावंड के मैदान पर किया गया। जिसमें प्रथम पचास विजेताओं को शील्ड, मैडल एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर सुकरू कश्यप बेडा उमरगांव, द्वितीय शिव चरण बघेल बेडा उमरगांव एवं तृतीय स्थान पर लायबान कश्यप सुआचोंड रहे। 

समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वामी जी एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया ।मुख्य अतिथि के रूप में धनुर्जय कश्यप  उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धनुर्जय कश्यप जनपद सदस्य कोसमी, विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पूर्व कार्यकर्ता महेंद्र कश्यप, विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा एवं जिला संयोजक कमलेश दिवान  का जोशीला मार्गदर्शन एवं देशसेवा से ओतप्रोत सन्देश एवं स्वामी विवेकानंद के जीवनी के बारे में बताया गया।

अभाविप बकावंड के नगर मंत्री वरूण साहनी ने पुलिस विभाग बकावंड, स्वास्थ्य विभाग बकावंड, परिषद के सभी कार्यकर्ताओं, सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओ का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र कश्यप, कलावती बघेल, सरपंच बकावण्ड पीताम्बर बिसाई, मनोज साहू पीटीआई बकावंड, नकुल कश्यप, प्रमोद सिन्हा, अर्पित मिश्रा, कमलेश दिवान,वरूण साहनी, तीरथ कश्यप, प्रवीण भोयर, दयमन कश्यप, शुभम बघेल, अभिषेक राव, मुकेश बिसाई, रवि तिवारी, अजय सेठिया एवं परिषद के सभी कार्यकर्त्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news