गरियाबंद

भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
14-Jan-2021 4:28 PM
भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 जनवरी।
किसानों के मुद्दों को लेकर कल अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन दशहरा मैदान अभनपुर में किया गया। इस दौरान गिरदावरी में किसानों का रकबा कम करने, बारदाना की कमी, धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था, राज्य सरकार के नाकामियों आदि विषयों को लेकर लोगों के सामने रखा। धरना प्रदर्शन पश्चात राज्यपाल के नाम तहसीलदार शशिकांत कुर्रे को ज्ञापन सौंपा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, संजय ढ़ीढी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, जिला महामंत्री हृदयराम साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, किसान मोर्चा के युधिष्टिर चंद्राकर, डॉ निमई विश्वास, सूरज साहू, प्रसन्न शर्मा, खेमराज कोसले, सुनील प्रसाद, लौटन गिलहरे, भरत बैस, भूपेन्द्र सोनी, चंद्रिका साहू, नेहरू साहू, माधव मिरी, सागर साहू, सागर बारले, शोभाना साहू, चेतन साहू, नत्थू साहू, प्रदीप वर्मा, तोषण साहू, टीकाराम साहू, अखिलेश ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news