महासमुन्द

457 बोरा धान एवं एक ट्रैक्टर भी जब्त
14-Jan-2021 4:47 PM
457 बोरा धान एवं एक ट्रैक्टर भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 14 जनवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 8 प्रकरणों पर 457 बोरा धान अर्थात् 182.8 क्विंटल धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी टिकेश्वर साहू से 40 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम अंसुला निवासी तेजप्रताप ठाकुर, राधेश्याम सिदार एवं दौलत सिंह नेताम से क्रमश: 110, 100 एवं 60 बोरी धान जप्त किया गया। 

इसी प्रकार महासमुन्द तहसील के ग्राम झालखमहरिया निवासी उमेश साहू से 30 बोरी धान एवं बसना तहसील के ग्राम बाराडोली निवासी बंशीधर पटेल से 27 बोरी धान, ग्राम चंदखुरी निवासी भुनेश्वर साव से 32 बोरी धान जप्त किया गया तथा बसना तहसील के अन्तर्गत सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोषगांव निवासी नूराधन साहू से 58 बोरी धान और सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 215 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 10827 बोरा धान अर्थात् 4330.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news