जान्जगीर-चाम्पा

किसानों को धोखा दे रही है राज्य सरकार-सौरभ भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन
14-Jan-2021 5:47 PM
किसानों को धोखा दे रही है राज्य सरकार-सौरभ भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन

बलौदा, 14 जनवरी। प्रदेश में भूपेश सरकार की वादाखिलाफी और धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ बुधवार को विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन बलौदा के धान खरीदी मंडी ग्राउण्ड में भाजपाइयों ने किया। धरना के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार बलौदा को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में भाजपा के अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की अगुवाई में पूरे विधानसभा क्षेत्र के हजारों भाजपा कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। 

विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि, प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार झूठी है। प्रदेश के किसानों को धोखा दे रही है। किसानों की साल भर के मेहनत के बावजूद उनके उगाए फसलों को खरीद नही रही है।गलत गिरदावरी करा कर सैकड़ों किसानों का उपजित रकबा को काट दिया गया है जिससे किसानों का धान कम खरीदना पड़े। किसान अपना रकबा सुधरवाने के लिए तहसील और जिला कार्यालय का चक्कर लगा कर भटक रहे हंै। विधायक सौरभ सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में जनघोषणा पत्र जारी करते समय राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने  गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश के अन्नदाताओं से उनका दाना दाना धान खरीदने समेत अनेक वादे किए थे। परन्तु सत्ता में आने के बाद लगभग सभी वादे से मुकर गई और किसान स्वयं को ठगा हुआ और असहाय महसूस कर रही है। समय रहते बारदाना खरीदी नहीं करने से किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो रही है। अन्य लोगों ने भी धरना को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले, दिनेश सिंह, बलौदा मंडल अध्यक्ष, एस कुमार देवांगन, मणिकांत अग्रवाल, प्रेमसागर पटेल, प्रशांत सिंह, राजकुमार शर्मा, समीर शुक्ला, रमाकांत यादव, अजय कटकवार, बल्ला श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास प्रदीप पाटले सहित भारी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news