सूरजपुर

सरपंच संघ चुनाव : हेमसिंह अध्यक्ष, कौशल सचिव
14-Jan-2021 7:30 PM
 सरपंच संघ चुनाव : हेमसिंह अध्यक्ष, कौशल सचिव

भैयाथान, 14 जनवरी।  विकासखंड भैयाथान के सरपंच संघ का चुनाव आज जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न किया है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव ,सह सचिव, कोषाध्यक्ष ,सहित अन्य सभी पदों पर मनोनयन किया गया। आज सरपंच संघ का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष हेम सिंह, उपाध्यक्ष ललिता सिंह व रामसाय सिंह, सचिव कौशल प्रसाद ,सह सचिव धनेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष कुंती बाई, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजुर, मीडिया प्रभारी दुर्गा सिंह, प्रवक्ता सुंदर सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा संघ के लिए हर समय मैं तत्तपर रहूंगा। आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बड्सरा सरपंच पति के जेल जाने पर गहरा खेद प्रकट करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि पर पुलिस का बर्ताव निंदनीय है मैं आप सभी के साथ मिलकर हर तरह की लड़ाई लडऩे को तैयार हूं।  इस दौरान देवराम, प्रदीप, विमला पैकरा, सुमित्रा सिंह,पारसनाथ सिंह, शिवरतन, चंचला मरावी, कलेश्वर पैकरा, रतियो टोप्पो, राजेश सिंह,ललिता सिंह सहित काफी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news