सरगुजा

किसान हितैषी बनने का नाटक कर रहे हंै कांग्रेसी- अनुराग
14-Jan-2021 8:03 PM
 किसान हितैषी बनने का नाटक कर रहे हंै कांग्रेसी- अनुराग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय के विरू़द्ध भाजपा सरगुजा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन उदयपुर, सीतापुर तथा लुण्ड्रा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। तीनों धरना कार्यक्रमों में अम्बिकापुर शहर, अम्बिकापुर ग्रामीण, उदयपुर, लखनपुर, सीतापुर, बतौली, मैनपाट, नवानगर, लुण्ड्रा, धौरपुर, दरिमा तथा कुन्नी मंडल से बड़ी संख्या में किसानों व आम जनता ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

सीतापुर विधानसभा के धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के लिए गंगा जल लेकर कसम खायी थी परन्तु कर्ज माफी तो दूर बारदाना तक यह सरकार किसानों उपलब्ध नहीं करा पा रही है। दिल्ली में वामपंथियों के राजनीति से प्रेरित किसान आन्दोलन को समर्थन देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों की आत्महत्याओं पर चुप्पी साधे हुये हैं, प्रदेश का किसान हताश निराश और परेशान है तथा कांग्रेसी किसानों के हितैषी बनने का नाटक कर रैली निकाल रहे हैं।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने उदयपुर में धरने को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे के कारण कांग्रेस की सरकार बन गई और आज दो साल में ही किसान, व्यापारी,मजदूर, नौजवान इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। धान का कटोरा कहे जाने वाले छग में भाजपा सरकार में एक-एक दाना खरीदा जाता था परन्तु भूपेश सरकार ने तो गिरदावरी लागू करके किसानों की जमीन का रकबा ही घटा दिया और आज भारी उपज के बाद भी किसानों को अपना धान बेचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

लुण्ड्रा विधान सभा के धरने को सम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद कमलभान सिंह नें कहा कि गांव गरीब किसान के लिए जहां केन्द्र की मोदी सरकार पिछले 6 सालों से काम करके आज किसानों के हित में तीन कृषि बिल लेकर आई है वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों की जमीन का रकबा कम करके उनके पेट पर लात मार रही है। प्रदेश का किसान व गरीब जनता दिनोदिन और अधिक गरीब होते जा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने सीतापुर के धरने में कहा कि जैसे जोगी सरकार के समय किसानों का धान पानी में डुबा डुबा कर खरीदा जाता था वैसे हीं भूपेश सरकार रकबा घटा-घटा का धान खरीदी की औपचारिका निभा रही है और बेचारा किसान पिस रहा है, किसानों को लेकर कांग्रेस की नीयत में ही खोट है।

भाजपा के धरना कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, प्रबोध मिंज, राजाराम भगत, गोपालराम, देवनाथ सिंह, अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल,अरूणा सिंह,राजकुमार अग्रवाल,प्रभात खलखो, आलोक दुबे, जन्मेजय मिश्रा, अनिल अग्रवाल, राधे ठाकुर, मधु चैदाहा, रोशन गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मधुसूदन शुक्ला, राजेश अग्रवाल, विकास पाण्डेय, जयन्त मिंज, सोमनाथ सिंह, देवनारायण यादव, रज्जू राम, रजनीश पांडे, बालनाथ यादव, शैलेष सिंह, मनोज गुप्ता, धनराम नागेश, श्रवण दास, सेत राम बड़ा, विश्व विजय तोमर,आकाश गुप्ता, अंशुल श्रीवास्तव, दीक्षा अग्रवाल ने भी संबोधित किया। धरने के पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news