सरगुजा

नाकामी छिपाने किसानों को गुमराह कर रही है सरकार-भाजपा
14-Jan-2021 8:09 PM
 नाकामी छिपाने किसानों को गुमराह कर रही है सरकार-भाजपा

   राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,14 जनवरी। राजपुर में भाजपा के द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान विरोधी सम्मेलन का आयोजन नगर के पानी टंकी स्थित मैदान में किया गया, जहाँ आम सभा को संबोधित कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपाइयों का कहना है कि कांग्रेस सरकार किसानों से गलत वादे कर छ.ग.में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है और आज कांग्रेस सरकार की दोहरी नीति से क्षेत्र के किसान ना ही ढंग से धान बेच पा रहे हैं और ना ही किसानों को बोनस की रकम दी गई है। जिससे क्षेत्र के किसान काफी दुखी और आक्रोशित है किसान सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है तो वही किसान अब सरकार को गिरा कर दिखाएगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसानों को गुमराह करने में लगी है। किसानों को समय पर बारदाना नहीं मिल पा रहा है। वहीं किसानों को बोनस की राशि भी नही मिल पाई है।

आम सभा को संबोधित करने के पश्चात भाजपाइयों ने विशाल रैली कर राज्यपाल के नाम एसडीएम राजपुर आर एस लाल को ज्ञापन सौपा। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा,उद्धेस्वरी पैकरा शिवनाथ यादव मुन्नालाल चौधरी गौरीशंकर अग्रवाल ओमप्रकाश जायसवाल प्रवीण अग्रवाल संजय सिंह अनिल दुबे प्यारेलाल जायसवाल मनोज बंसल छोटु जायसवाल मुकेश गुप्ता संतोष पांडे विनय भगत उदय यादव संतोष तिवारी बदरू गुप्ता आनंद जायसवाल अनिल तिवारी रत्नाम्बर मिश्रा रवि सिंह गौरव उपाध्याय सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news