बस्तर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आएंगे बस्तर, जिला स्तरीय धरना में होंगे शामिल
14-Jan-2021 9:20 PM
  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आएंगे बस्तर, जिला स्तरीय धरना में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 14 जनवरी। धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अनियमितता के मुद्दे पर भाजपा आक्रामक रणनीति अपना रही है। भाजपा संगठन के बड़े नेता निरंतर दौरा कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंक रहे हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं, जो यहां 22 जनवरी को होने वाले भाजपा के जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे।

भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की संबंध में बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री साय 20 जनवरी को सडक़ मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगे। भानपुरी, बस्तर सहित जगदलपुर शहर में प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री साय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। 21 जनवरी को दंतेवाडा़ प्रवास पर रहेंगे। 22 जनवरी को धान खरीदी मुद्दे पर भाजपा के जिलास्तरीय धरना कार्यक्रम में विष्णुदेव साय शामिल होंगे। श्री मंडावी ने कहा कि मजबूत विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाने भाजपा कटिबद्ध है। किसानों के प्रति कांग्रेस की संवेदनहीन सरकार को घेरने का क्रम जारी रहेगा।

आज बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे, श्रीधर ओझा, रघुवंश श्रीवास्तव, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश रावल, रोहित त्रिवेदी, आलोक अवस्थी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news