महासमुन्द

दुनिया को बदलने के लिए बुद्धिमता की नहीं बल्कि सहजता की जरूरत-लखमा
15-Jan-2021 3:35 PM
दुनिया को बदलने के लिए बुद्धिमता की  नहीं बल्कि सहजता की जरूरत-लखमा

विंध्यवाहिनी मंदिर का उद्घाटन किया, शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग पर सहमत हुए  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 15 जनवरी।
जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा गुरूवार को सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पुजारीपाली में बरिहा आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जाता है। उनकी देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। आदिवासी प्रकृति पर आधारित हर मौके जैसे फसल बोने से लेकर काटने और शादी जैसे रस्मों को उत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को बदलने के लिए बुद्धिमता की नहीं बल्कि सहजता की जरूरत है। तभी आदिवासी समाज बचा रहेगा। उन्होंने कहा आदिवासी समाज को समझने के लिए उनके रहन-सहन-बोली-परम्परा और संस्कृति को समझना पड़ता है। इस अवसर पर मंत्री ने विंध्यवाहिनी मंदिर का उद्घाटन किया। शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह पर्यटन मंत्री के कार्यक्षेत्र का मामला है, लेकिन वे इसके लिए उनसे मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हजारों वर्षों से प्रकृति की गोद नदी, पहाड़ और जंगल से जुड़े हुए हंै। शिशुपाल पर्वत काफ ी सुन्दर स्थल है। मकर संक्राति के पर्व पर प्रतिवर्ष यहां उत्सव मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसे भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग तरह से सभी वर्गों के लोग पूरी आस्था के साथ मनाते हंै। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तीज-त्यौहारों के पर्व पर शासकीय अवकाश भी घोषित किए हैं। उन्होंने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा इसका लाभ उठाने की अपील की। 

विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम एवं विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद थे। उन्होंने सरायपाली के शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित करने और सीढ़ी बनाने की मांग पर प्रभारी मंत्री नेे कहा कि यह कार्य पर्यटन मंत्री के अंतर्गत आता है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे विधायकों के साथ पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री से इस सम्बंध में चर्चा करेंगे और शिशुपाल पर्वत को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद एवं बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, सरायपाली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अमृत पटेल, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर, एसडीएम राकेश गोलछा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news