गरियाबंद

धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
15-Jan-2021 4:10 PM
धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 15 जनवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत उपार्जन केंद्र मैनपुर , जिड़ार और सहकारी समिति धवलपुर का निरीक्षण किया गया। 

प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति के लाल बहादुर चन्द्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,डॉ कमल नयन पटेल प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,सिद्धार्थ चन्द्रा प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, एवं जिला स्तरीय समिति के नीरज सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव छ.ग. किसान कांग्रेस, देवकरण मरकाम , गुमान सिंह ठाकुर, हबीब मेमन , अशोक दुबे, तिजूराम, विष्णु नागेश,संतोष मरकाम पूर्व जनपद सदस्य, हरचंद धु्रव सरपंच जाड़ापदर, खमतुराम नायक, खेदू नेगी, गोविंद वैष्णव ने किसानों से धान खरीदी संदर्भित चर्चा की। किसानों ने भुपेश सरकार पर भरोसा जताया और आभार माना।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news